प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

by Manu
Vinayak Mandir

दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। नरेंद्र मोदी का यह सफर सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। लगातार तीन बार इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधान सेवक के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को पूरे देश के मिशन में बदलने का काम किया है। इस सफर की दिशा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास से तय हुई है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर 25 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी से बाहर आने का जिक्र किया। उन्होंने इसे इतिहास की ऐसी बड़ी उपलब्धि बताया जिसे मानव इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दौरे के दौरान उन्हें भारत में हो रहे बदलाव साफ दिखाई दिए। बेहतर कनेक्टिविटी डिजिटल क्षेत्र में तेजी बढ़ते अवसर और समावेशी विकास ने देश की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है।

ये भी देखें: पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से किया संवाद

You may also like