पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने फिर लगाई बातचीत की गुहार, कहा- ‘भारत जब भी न्योता देगा, हम आ जाएंगे’

by Manu
मुसादिक मलिक

दिल्ली, 23 नवंबर 2026: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। भारत जब न्योता देगा तो वे आ जाएंगे।

आतंकवाद के मुद्दे पर मुसादिक मलिक ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सबूत लेकर आएं और इस पर बातचीत करें। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान कई बार अलग-अलग मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की पेशकश कर चुका है।

करीब साढ़े तीन साल से पाकिस्तान के किसी मंत्री ने भारत की यात्रा नहीं की थी। मुसादिक मलिक की भारत यात्रा से पहले मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी भारत दौरे पर आए थे। जिसके बाद अब 20 से 22 नवंबर तक एससीओ फोरम में मुसादिक मलिक का भारत दौरा हुआ है। यहां आकर भी मुसादिक ने वही गुहार लगाई।

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली यात्रा के दौरान आतंक के सवालों पर जवाब देने से कतराते हुए नजर आए। पाकिस्तानी मंत्री खुद के देश को ही आतंकवाद का पीड़ित बताने लगे। इस बार भारत में एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिनिधि इस फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंचे हैं।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like