चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट पंजाब के अफसरों से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 सेवारत और रिटायर्ड अधिकारियों को समन जारी किए हैं।
इनमें आईएएस आईपीएस और पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एजेंसी इन अधिकारियों के भुल्लर के सहयोगी कृष्णु शारदा से कथित संबंधों की जांच कर रही है। शारदा को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस बीच भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इन अधिकारियों के ड्रग्स के कारोबार से संभावित संबंधों की भी जांच करनी चाहिए। क्योंकि भ्रष्ट व्यक्ति किसी भी हद तक गिर सकता है।
जाखड़ ने कहा कि ईडी की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को समन भेजे जाने से भगवंत मान सरकार में चल रहे कामकाज और व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की गहराई उजागर हुई है।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे