पूर्णिया, 23 नवंबर 2026: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सांसद पप्पू यादव इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पूर्णिया से कटिहार के सालमारी में आयोजित मुशायरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव देर रात पूर्णिया से सालमारी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हलधरपुर-कोच्छरखाली बड़ी पुल के पास उनकी स्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे गहरी खाई है। लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों और सांसद की ओर से निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे