गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में पर्यवेक्षक बदला, आईएएस अभय सिंह हटे

by Manu
चुनाव आयोग

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की काउंटिंग से पहले निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक बदल दिया है। आयोग ने आईएएस अधिकारी अभय सिंह को इस जिम्मेदारी से हटा दिया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होनी है।

बीजेपी के बागी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 23 अक्टूबर को मतदान के दिन निर्वाचन आयोग को ईमेल भेजकर अभय सिंह की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ईमेल में आरोप लगाया था कि अभय सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में अवैध खनन मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था। देवेंद्र प्रताप सिंह ने सवाल उठाया था कि ऐसे अधिकारी की तैनाती में निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकता है।

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने अभय सिंह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। उनकी जगह अब प्रकाश बिंदु को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like