चंडीगढ़, 26 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। कार्यसमिति में पीएम मोदी समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही कार्यसमिति में 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार पार्टी ने इस बार अब तक की सबसे बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बनाई है। खास बात यह है कि 92 साल के डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 की लिस्ट जारी की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी लिस्ट में तीन कैटेगरी में कुल 712 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने सोमवार सुबह सपा जॉइन की। शाम को भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया है। वहीं पार्टी से नाराज दिख रहे कौशल किशोर को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। कुछ ही दिनों पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बात का ऐलान कर दिया था कि वे पार्टी का मेनिफेस्टो कब जारी करेंगे।
ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ