Haryana Weather: हरियाणा में दिवाली से पहले ठंड बढ़ेगी, बारिश का अलर्ट

by Manu
RAIN WEATHER

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर 2026: हरियाणा में दिवाली से पहले ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 और 31 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

पिछले दो दिन में हुए बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में बदलाव दिखा। औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसका आंशिक असर हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि 29 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात से बनने वाली हवाओं के साथ मिलकर असर दिखाता है तो प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है।

राज्य में अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में बारिश की कमी थी। लेकिन बाद में हुई बरसात से 25 अक्टूबर तक प्रदेश में सामान्य से करीब तीन गुना बारिश दर्ज की गई। एक से 25 अक्टूबर तक राज्य में 25.3 मिमी बारिश हुई। जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश नौ मिमी है। इस तरह बारिश सामान्य से 181 प्रतिशत अधिक रही। हालांकि बारिश पूरे प्रदेश में समान रूप से नहीं हुई। कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि भिवानी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में बारिश सामान्य से कम रही।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like