खरगे के बयान पर राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस को व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए

by Manu
राजनाथ सिंह

दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी के पिता को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खरगे के इस स्टेटमेंट पर पूरी बीजेपी भी अटैकिंग मोड में है।

गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक नेताओं ने खरगे की आलोचना की है। वहीं अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को जब मल्लिकार्जुन खरगे भाषण दे रहे थे वोट चोरी पर बोल रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने भीड़ से कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे ने जवाब दिया मोदी का बाप भी जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी और उसे सभा से निकाल दिया। हालांकि बाद में पता चला कि वो कांग्रेस का ही कार्यकर्ता था और उसका नाम संतोष कुमार है। संतोष कुमार का कहना है कि खरगे की सभा में गलतफहमी की वजह से उनकी पिटाई हो गई। बीजेपी कह रही है कि मोदी के पिता को लेकर खरगे ने ये आपत्तिजनक बयान राहुल गांधी के इशारे पर दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदर्शन का भी ऐलान किया है।

इस पूरे प्रकरण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी के उपर की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और बहुत आहत किया है। इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टिप्पणी कांग्रेस के किसी सामान्य कार्यकर्ता या किसी युवा नेता ने नहीं की है। बल्कि अपने को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कहने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आचरण से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया। पर कांग्रेस के लोग यहीं नहीं रुके। अब कांग्रेस पार्टी खरगे जी के शब्दों को जस्टिफाई करके पुनः लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है। अपनी गलती स्वीकार कर खेद व्यक्त करने के बजाय कांग्रेस इस बयान को सही ठहराने में जुटी है। इसका बचाव करने में जुटी है।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like