चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मोहाली के खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा पर बुधवार को रेड की है। यूपी नंबर की गाड़ियों में पहुंची टीमें उनके घर-ऑफिस में जांच करने पहुंची हैं।
यहां सीआरपीएफ के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं। खेड़ा को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का करीबी माना जाता है।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें खरड़ से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कल ही अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हुआ। जिसकी खुशी में लड्डू बांटने वालों में वह सबसे आगे थे।
शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि सीबीआई जांच के अधीन चल रहे एक शेलर केस को लेकर ईडी जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस केस में वह अरेस्ट भी हुए थे।
खेड़ा की ओर से कहा गया कि सब कुछ ठीक है। सब कुछ चढ़दी कला में है। पहले भी ऐसा चलता रहता था। कोई ऐसी दिक्कत वाली बात नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। कानून सबके लिए बराबर है हमारे लिए भी और आम आदमी पार्टी वालों के लिए भी।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे