अमृतसर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली, पायलट-परगट सिंह समेत लीडरशिप रहेगी मौजूद

by Manu
punjab congress

अमृतसर, 26 नवंबर 2026: पंजाब भर में आज विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन और रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुनगरी अमृतसर में पंजाब कांग्रेस की ओर से एक रैली की जाएगी। पार्टी ने इस रैली को संविधान बचाओ नाम दिया है।

इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ते नशे और कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस रैली के जरिए कांग्रेस जहां एक ओर संविधान की रक्षा का संदेश देगी वहीं दूसरी ओर पंजाब में नशे के मुद्दे और चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलेगी।

कांग्रेस की रैली में दोनों सरकारों के खिलाफ रोष व्यक्त किया जाएगा। इस दौरान पंजाब सरकार को राज्य में कथित तौर पर बढ़ते नशे के मुद्दे पर घेरा जाएगा। जबकि केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like