रोहतक में अंधाधुंध फायरिंग: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, चार युवकों की हत्या

by Manu
मिलन ढाबे

रोहतक, 26 नवंबर 2026: हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात मिलन ढाबे में फायरिंग की घटना हुई। इसमें सन्नी गैंग से जुड़े तीन युवक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

मारे गए युवकों की पहचान डीघल निवासी रिंकू विनित और हर्ष उर्फ राजू के रूप में हुई है। बेरी निवासी हिमांशु की भी मौत हुई। पुलिस के अनुसार घटना भाऊ गैंग और सन्नी गैंग के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।

आईएमटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया गया। होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like