पप्पू यादव ने सोनिया गांधी का समर्थन किया, निशिकांत दुबे पर बोला हमला

by Manu
पप्पू यादव

पूर्णिया, 11 नवंबर 2026: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोनिया गांधी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में ऑपरेशन ब्लू स्टार के जिक्र पर उन्होंने उनका समर्थन किया। पप्पू यादव ने सोनिया गांधी को शालीन और विनम्र महिला बताया। वहीं निशिकांत दुबे पर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 48 घंटे के लिए झारखंड में कांग्रेस का मंत्री बना दिया जाए तो वह निशिकांत दुबे की पूरी काली चिट्ठी खोल देंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में जो लिखा है वह सही है। उन्होंने शहीद परिवार को करीब से देखा है। पप्पू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने लंबे समय तक भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बीच विनम्रता और शालीनता दिखाई है। उन्होंने कभी किसी की आलोचना नहीं की।

सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी के बेटे पति और सास के बारे में कई बार अपशब्द कहे गए। इसके बावजूद उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एक शालीन महिला हैं। कोई भी व्यक्ति बड़ी घटना होने पर भावुक हो सकता है। पप्पू यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी भावुक स्वभाव का बताया।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पप्पू यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने निशिकांत को बिन पेंदी का लोटा बताया। आरोप लगाया कि वह पहले भाजपा कार्यालय में चाय पिलाते थे। इसके बाद नेताओं की परिक्रमा और दलाली करके टिकट हासिल किया। पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि निशिकांत दुबे देवघर और वहां के मेडिकल कॉलेज पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like