Moga News: मोगा पुलिस ने 5 किलो हेरोइन समेत 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

by Manu
मोगा पुलिस

मोगा, 11 अक्तूबर 2025: पंजाब के मोगा जिले में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ एक जोरदार सफलता मिली है। खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया।

इस साहसी ऑपरेशन में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। ये खेप पड़ोसी देशों से सीमा पार लाई जा रही थी, जो राज्य में नशे का जाल फैलाने वाली थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार तस्कर विदेशी ड्रग सिंडिकेट के सीधे संपर्क में थे। ये लोग सीमा के रास्ते हेरोइन की बड़ी खेपें मंगवाते और लोकल स्तर पर बांटते थे। थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर जुटी हुई है। तस्करों से सख्ती से पूछताछ हो रही है। सप्लाई के रूट और अन्य शामिल लोगों का राज खुल सकती है।

ये भी देखे: मोगा पुलिस ने हेरोइन व ड्रग मनी के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

You may also like