चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: केंद्रीय गृहमंत्री दशहरे के दिन पंजाब दौरे पर हैं। मानसा संगरूर व गुरदासपुर के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लुधियाना के दरेसी दशहरा ग्राउंड में पहुंचेंगे। और रावण दहन करेंगे। अमित शाह के आने की सूचना के बाद पुलिस ने दशहरा ग्राउंड में सिक्योरिटी के इंतजाम करने शुरू कर दिए।
एडीशनल सीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें आयोजकों की तरफ से सूचना मिली है कि गृहमंत्री अमित शाह कल शाम को दरेसी दशहरा ग्राउंड में रावण दहन के लिए आ रहे हैं। उसके बाद हमने जांच शुरू कर दी।
उधर भाजपा के जिला महामंत्री हर्ष शर्मा ने बताया कि अभी गृहमंत्रालय से सूचना आई है कि दरेसी ग्राउंड में अमित शाह रावण दहन करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने भी अमित शाह के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वहीं भाजपा के जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने आज बैठक की। सुनील मोदगिल ने कहा कि अमित शाह के स्वागत के लिए भाजपा में उत्साह है। अमित शाह के आने से वर्करों में उत्साह है।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल दरेसी मैदान में तैनात किया जाएगा। फिलहाल अभी दरेसी मैदान तक पहुंचने के लिए लोग किन रास्तों का इस्तेमाल करेंगे इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी मेप जारी नहीं किया है।
ये भी देखे: किरेन रिजिजू ने संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत दिए, महिला आरक्षण लागू करने की बात कही