किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- भारत बांग्लादेश या फ्रांस नहीं

by Manu
किरेन रिजिजू

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में सत्ता परिवर्तन के लिए आह्वान करने वाली विपक्षी पार्टियों और नेताओं पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन और हिंसक घटनाओं के साथ फ्रांस में जारी दंगों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के लिए बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिशें रची गई थीं। लेकिन भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।

उन्होंने रविवार 18 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विपक्षी दलों के नेताओं का वीडियो क्लिप साझा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। लेकिन इस खतरनाक साजिश को रचने वाले ये भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है। लेकिन वह सत्ता परिवर्तन सिर्फ और सिर्फ चुनावों के जरिए हो सकता है। सोरोस के जरिए नहीं।

अपने वीडियो पोस्ट में किरेन रिजिजू ने बांग्लादेश की संसद में हमला वहां हुई हिंसक घटनाओं नेपाल में हुई हिंसा और श्रीलंका में हुए प्रदर्शनों और घटनाओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण का क्लिप नेहा बोरा और राहुल गांधी का वीडियो क्लिप शेयर किया। इस वीडियो में प्रशांत भूषण कह रहे हैं कि हां हम हमलोग चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो। वहीं एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीपीआई-एमएल की समर्थक नेहा बोरा ने कहा कि यह सबसे पहले बांग्लादेश में शुरू हुआ। और हमें यह रास्ता दिखाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।

ये भी देखे: मणिपुर में फिर तनाव, भारतीय सेना और कुकी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़

You may also like