एंटोनियो, 19 अक्टूबर 2026: अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित अलामोडोम स्टेडियम में फुटबॉल मैच से पहले सैन्य प्रदर्शन के दौरान एक अमेरिकी वायुसेना के जवान की मौत हो गई। जवान करीब 170 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। और अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान टेक्निकल सार्जेंट इयान पैटरसन के रूप में हुई है।
यह हादसा शनिवार को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट सैन एंटोनियो और नेवी के बीच फुटबॉल मैच से पहले आयोजित फास्ट-रोपिंग प्रदर्शन के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम सशस्त्र बलों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित सैल्यूट टू आर्म्ड फोर्सेज एंड वेटरन्स समारोह का हिस्सा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शन में चार सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान इयान पैटरसन रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे थे। तभी उन्होंने नियंत्रण खो दिया। और ऊंचाई से नीचे गिर गए। वह छठी कॉम्बैट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन की डिटैचमेंट-2 इकाई में तैनात थे। और टैक्टिकल एयर कंट्रोल पार्टी प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। नेलिस एयर फोर्स बेस के मुताबिक पैटरसन मूल रूप से जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट के रहने वाले थे। उन्होंने अमेरिकी वायुसेना में 15 वर्षों तक सेवा दी थी।
हादसे के बाद मैदान पर ही घायल जवान को करीब 10 मिनट तक चिकित्सा सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सैन एंटोनियो एक्सप्रेस-न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार जवान को ले जाने से पहले यूटीएसए के कर्मचारियों ने उनके चारों ओर घेरा बना लिया था।
प्रत्यक्षदर्शी एड्रियन कोरी ने केएसएटी को बताया कि हादसे के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक शांत हो गए। और बैंड ने भी प्रस्तुति रोक दी। घटना के चलते मैदान पर चल रही गतिविधियां कुछ समय के लिए ठप हो गईं।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना