मेरठ सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल की कोर्ट में हुई पेशी

by Manu
Muskan MEERUT

मेरठ, 21 अप्रैल 2026: चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। भारी पुलिस बल दोनों आरोपियों को जेल से सीधे कोर्ट लेकर पहुँचा। अदालत की कार्यवाही के दौरान दोनों करीब 46 मिनट तक मौजूद रहे।

सुनवाई के दौरान जज ने दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। सबसे पहले साहिल से करीब 20 मिनट तक सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद मुस्कान की बारी आई जिससे अदालत ने 16 मिनट तक जानकारी ली। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस दोनों को उसी सख्त सुरक्षा घेरे में वापस जेल ले गई।

पुलिस सबसे पहले साहिल को लेकर अदालत परिसर पहुँची। वह सफेद टोपी और टी-शर्ट पहने हुए था। साहिल के कुछ देर बाद पुलिस मुस्कान को लेकर कोर्ट रूम पहुँची। मुस्कान ने चेहरे पर काला मास्क लगा रखा था और अपनी 6 महीने की बच्ची को गोद में ले रखा था। उसने दुपट्टे से बच्ची को पूरी तरह ढक रखा था।

ये भी देखे: मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

You may also like