भाजपा की जनाक्रोश रैली, महिला आरक्षण के मुद्दे पर सीएम योगी महिलाओं के साथ पैदल चले

by Manu
CM YOGI

लखनऊ, 21 अप्रैल 2026: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में लखनऊ की सड़कों पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस यात्रा की कमान संभालते हुए करीब 15 हजार महिलाओं के साथ पैदल चले।

यह पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर करीब 2 किलोमीटर दूर विधानसभा तक पहुँची। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद सीएम योगी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पूरे रास्ते पैदल चले। विधानसभा पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि नकाबपोशों के दबाव में इन दलों ने 80% महिलाओं का हक छीना है।

सीएम योगी बोले- देश में सिर्फ चार जातियां हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों के इतिहास को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि आज की भीषण गर्मी में उमड़ी यह भीड़ सपा और कांग्रेस के प्रति महिलाओं के गुस्से का प्रमाण है। सीएम योगी ने सामाजिक ढांचे पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए देश में केवल चार प्रमुख जातियां हैं। जिनमें पहली महिला, दूसरी गरीब, तीसरी युवा और चौथी किसान है।

ये भी देखे: प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा – ‘महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन की बात थी’

You may also like