सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से की मुलाकात

by Manu
PM MODI AND Samrat Chaudhary

नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद वे बिहार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया।

ये भी देखे: बिहार CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

You may also like