तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसने से गई कई लोगों की जान

हादसे में 30 के करीब लोग हुए घायल

by TheUnmuteHindi
तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसने से गई कई लोगों की जान

तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसने से गई कई लोगों की जान
हादसे में 30 के करीब लोग हुए घायल
अमेरिका, 2 जनवरी : अमेरिका में नववर्ष से पहले ही एक तेज रफ्तार भीड़ में घुसने के कारण वहां बड़ा हादसा हो गया तथा कई लोगों की जान जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार न्यू ओर्लियंस में कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 9 के करीब लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी शहर की आपातकालीन तैयारी एजेंसी नोला रेडी ने दी। न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है। नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। नोला रेडी ने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी। बताया जा रहा है कि अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में लोगों को कार से कुचलने और गोलीबारी करने का संदिग्ध पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी। कुछ अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे जांच का विवरण देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

You may also like