पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मोहाली से दो संदिग्ध गिरफ्तार

by Manu
DGP गौरव यादव

चंडीगढ़, 4 जून 2026: पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मोहाली से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैंडलर के संपर्क में थे और सार्वजनिक महत्व के एक महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान के दौरान इन आरोपियों के कब्जे से एक शक्तिशाली आईईडी बरामद किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान या ढांचे को उड़ाने के लिए किया जाना था।

राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोचा। इस पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी विस्फोटक सामग्री कहां से लाए, उन्हें निर्देश किसने दिए और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी देखे: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, 86P हैंड ग्रेनेड बरामद, चार गिरफ्तार

You may also like