चंडीगढ़, 11 जून 2026: भारतीय निशानेबाजी के प्रसिद्ध कोच जसपाल राणा का निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। जसपाल राणा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके थे और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के पूर्व कोच थे।
जर्मनी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
राणा हाल ही में म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में टीम के साथ गए थे। टूर्नामेंट के बाद जब वे जर्मनी से लौटे तो फ्लाइट में ही उन्हें तकलीफ महसूस हुई। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्टेंट लगाया, लेकिन वे नहीं बच सके।
भारतीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने फरवरी 2025 में उन्हें 25 मीटर पिस्टल इवेंट का हाई परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था। राणा को कड़ी ट्रेनिंग रूटीन के लिए जाना जाता था। उन्होंने अगली पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
सरकार ने उनके योगदान के लिए वर्ष 2020 में उन्हें प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
ये भी देखे: वेटरन अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन