केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा का अध्यक्ष पद, बोले- महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाएंगे

by Manu
केवल सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर एक समागम आयोजित किया गया जिसमें पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ढिल्लों ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया और महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर का विमोचन भी किया।

ढिल्लों ने कहा, “आज ऐतिहासिक दिन है। महाराजा रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब की तस्वीर अब भाजपा कार्यालय में लग गई है। उन्होंने जो राज चलाया था उसमें सभी को एक नजर से देखा जाता था और सबको समान माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाने जा रही है।”

कार्यभार संभालने के बाद सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी देखे: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केवल ढिल्लों को पंजाब BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाने का किया विरोध

You may also like