कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केवल ढिल्लों को पंजाब BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाने का किया विरोध

by Manu
Captain Amarinder Singh

चंडीगढ़, 30 मई 2026: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों की नियुक्ति का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है।

एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कहा कि राजनीतिक क्षमता के लिहाज से केवल ढिल्लों पंजाब भाजपा का नेतृत्व करने के सही विकल्प नहीं हैं।

कैप्टन ने कहा कि केवल ढिल्लों को प्रदेश प्रधान बनाने का फैसला लेने से पहले उनसे कोई सलाह तक नहीं ली गई। उन्होंने कहा, “ढिल्लों मेरे पुराने मित्र हैं, लेकिन दोस्ती अपनी जगह है और राजनीतिक क्षमता अपनी जगह।”

कैप्टन अमरिंदर ने आगे कहा कि सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा को हटाने की कोई जरूरत नहीं थी। दोनों अच्छे ढंग से काम कर रहे थे। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में फैसले ऊपर से आते हैं, जबकि कांग्रेस में राय ली जाती थी।

इसी बीच पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अकाली दल के साथ गठजोड़ की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी।

ये भी देखे: कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले ईडी अधिकारी रवि तिवाड़ी का तबादला

You may also like