कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री सिदधरमैया के खिलाफ शिकायतों की सुनाई 29 अगस्त तक टाली

by TheUnmuteHindi
कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री सिदधरमैया के खिलाफ शिकायतों की सुनाई 29 अगस्त तक टाली

बेंगलुरु, 20 अगस्त : कर्नाटक हाईकोर्ट ने विशेष एमपी/एमएलए अदालत को निर्देश दिया कि वह मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन ‘घोटाले’ में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ शिकायतों की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए टाल दे। हाईकोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा, ‘कोई स्थगन आदेश नहीं दिया गया है। चूंकि, इस मामले की सुनवाई इस अदालत में हो रही है और अभी तक दलीलें पूरी नहीं हुई हैं, इसलिए अगली सुनवाई तक संबंधित अदालत अपनी कार्यवाही स्थगित कर दे।

You may also like