अहमदाबाद, 31 मई 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB बनाम GT के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें दूसरी बार खिताब जीतने का मौका तलाश रही हैं। आरसीबी ने पिछले सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस 2022 के अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी।
पिछले 8 फाइनल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 2016 के बाद से सभी फाइनल क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही हुए हैं। पिछले 18 सालों में आईपीएल फाइनल में 200+ का स्कोर कभी चेज नहीं हुआ है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 बार 200+ स्कोर बना, लेकिन हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता।
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 5 और गुजरात ने 4 मैच जीते हैं। लीग स्टेज में दोनों टीमों का मुकाबला दो बार हुआ। 26 मई को क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को 92 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
ये भी देखे: RCB बनाम GT QF 1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची, गुजरात को 92 रन से हराया