राजौरी में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ, जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन

by Manu
Security Forces

राजौरी, 23 मई 2026: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डोरिमाल जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ऑपरेशन शुरू होते ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि कुछ देर बाद फायरिंग बंद हो गई। घने जंगलों की वजह से सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना और पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए 2-3 आतंकी डोरिमाल जंगलों में छिपे हुए हैं।

सूचना मिलते ही शनिवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च शुरू किया। तभी आतंकियों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलीबारी कुछ समय चली, लेकिन अब काफी देर से दोनों तरफ से फायरिंग बंद है।

ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के वाहन पर गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

You may also like