इंडिगो विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, जम्मू में नहीं उतर सका विमान

by Manu
Indigo

नई दिल्ली, 30 मई 2026: इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6474 शनिवार सुबह 7:30 बजे जम्मू के लिए उड़ान भारी थी। इसकी निर्धारित लैंडिंग सुबह 8:30 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर होनी थी। लेकिन जम्मू पहुंचने से ठीक पहले पायलट को वहां के प्रतिकूल मौसम की जानकारी मिली। खराब दृश्यता के कारण सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को तुरंत दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

विमान के निर्धारित समय पर जम्मू न पहुंचने से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के परिजनों में भारी चिंता और घबराहट फैल गई।

ये भी देखे: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापट्टनम से आ रहे इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी

You may also like