8
नेपाल, 05 नवंबर 2025: नेपाल के अन्नपूर्णा सर्किट पर एक भारतीय ट्रैकर की अचानक मौत हो गई है। मंगलवार सुबह 4,200 मीटर की ऊंचाई पर थोरंग दर्रा के पास 54 वर्षीय पिंटू मुखर्जी की ‘ऑल्टीट्यूड सिकनेस’ (ऊंचाई बीमारी) से जान चली गई। कोलकाता के रहने वाले यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ इस मनमोहक यात्रा पर निकले थे।
लगभग पांच घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। साथी ट्रैकरों ने तुरंत मदद की कोशिश की। नेपाली प्रशासन ने शव को काठमांडू के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अन्नपूर्णा सर्किट अपनी बर्फीली चोटियों और हरी-भरी घाटियों के लिए मशहूर है। ऊंचाई बीमारी जैसी चुनौतियां इसे जानलेवा भी बना सकती हैं।
ये भी देखे: नेपाल हिमालय में हिमस्खलन से हादसा, 7 पर्वतारोहियों की मौत, 4 अभी भी लापता