नेपाल, 03 नवंबर 2025: नेपाल के हिमालयी इलाके में एक दिल दहला देने वाले हिमस्खलन ने साहसिक पर्वतारोहण की दुनिया को सदमे में डाल दिया है। दोलखा जिले की रोलवालिंग घाटी में 5,630 मीटर ऊंची यालुंग री चोटी पर सोमवार को यह त्रासदी घटी है। जिसमें सात पर्वतारोहियों की मौके पर ही जान चली गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इस हादसे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा है।
नेपाल पुलिस के अधिकारी, दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने सोमवार को इस घटना का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं।
हिमस्खलन उस समय आया जब नेपाली और विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल, स्थानीय गाइडों के साथ, ऊंची चोटी डोलमा खांग (6,332 मीटर) पर चढ़ाई की तैयारी कर रहा था।
ये भी देखे: उत्तराखंड के माना में हिमस्खलन, 55 श्रमिक फंसे, बचाव कार्य जारी