63
नई दिल्ली, 18 सितंबर : भारतीय हाकी टीम के खिलाडिय़ों ने चीन के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए उसे 1-0 से मात दे दी तथा मैच जीत लिया। भारत ने पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीता। पहले तीन क्वार्टर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। आखिर में डिफेंडर जुगराज सिंह ने फील्ड गोल करके टीम को जीत दिलाई। हरमनप्रीत सिंह की टीम के लिए यह मुकाबला कतई आसान नहीं था। पहले तीन क्वार्टर में चीनी डिफेंडरों ने भारत को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के लिए 51वें मिनट में जुगराज ने गोल किया। इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कामयाब टीम हो गई है जिसने 5 बार खिताब जीता।