गोंडा में CM योगी बोले – दंगाई अब आंख नहीं उठा सकता, उत्सव में रंग भंग किया तो भविष्य खराब कर देंगे

by Manu
गोंडा में सीएम योगी

गोंडा, 6 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में साफ कहा कि 2017 से पहले यहां दंगे होते थे और दुर्गा पूजा में बाधा डाली जाती थी, लेकिन अब किसी दंगाई की हिम्मत नहीं कि आंख उठाए।

सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर हमारे उत्सव में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो हम उसका न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य भी खराब कर देंगे।”

मुख्यमंत्री करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, लेकिन अब यह स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हो गया है।

योगी ने कहा, “पहले सारा विकास सिर्फ सैफई गांव में होता था, लेकिन आज गोंडा, बहराइच, बस्ती और श्रावस्ती में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।”

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह भी मौजूद रहे। करण भूषण ने योगी आदित्यनाथ को बर्थडे विश करते हुए कहा, “बिलेटेड हैप्पी बर्थडे। देश में कुछ लोग आपको संन्यासी कहते हैं, कुछ हिंदू हृदय सम्राट, लेकिन सबसे ज्यादा लोग आपको बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारते हैं। आप हमारे गार्जियन थे, हैं और रहेंगे। आप मेरे आदर्श हैं और परिवार के मुखिया हैं।”

ये भी देखे: ‘कयामत तक बाबरी के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा…’, सीएम योगी का बड़ा बयान

You may also like