चीन की घटना: 13 साल के ने प्रसव कराकर मां और भाई को बचाया!

by chahat sikri
13 साल के ने प्रसव कराकर मां और भाई को बचाया!

चीन, 29 मार्च 2029: यह घटना चीन के फ़ुज़ियान प्रांत में हुई है। जहां एक 13 वर्षीय लड़के ने अपनी माँ की अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर घर पर ही अपने छोटे भाई के जन्म में मदद की थी ।

आपातकालीन मेडिकल टीम ने की सहायता

लड़के ने आपातकालीन मेडिकल टीम को फ़ोन किया और उनकी सलाह पर अपनी माँ की मदद की जिससे माँ और बच्चे दोनों सुरक्षित रहे।

मेडिकल स्टाफ ने लड़के को फोन पर समझाया कि उसकी माँ को कैसे बैठाना है और प्रसव में कैसे मदद करनी है। बच्चे का जन्म हो जाने के बाद लड़के ने गर्भनाल को बांधने के लिए मास्क की डोरी का इस्तेमाल किया क्योंकि उसे कोई धागा या फीता नहीं मिला था। थोड़ी देर बाद मेडिकल टीम घर पहुंची और माँ और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया और दोनों स्वस्थ थे।

सोशल मीडिया पर वाइरल

यह घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी है । कई लोगों ने लड़के की बहादुरी की तारीफ की लेकिन कुछ ने सवाल उठाया कि माँ इतनी गंभीर हालत में अकेली क्यों थी। चिकित्सा विशेषज्ञों ने घर पर प्रसव के जोखिमों पर जोर दिया और सलाह दी कि ऐसी स्थिति में महिला को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाना चाहिए।

यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि मुश्किल हालात में समझदारी और साहस क्या कर सकते हैं। उम्मीद है परिवार भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचने के लिए ज्यादा सतर्क होगा।

यह भी देखे: प्रतापगढ़: फीस बकाया होने पर अपमानित छात्रा ने की आत्महत्या

You may also like