लंदन, 9 जुलाई 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 9 जुलाई 2025 को टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंक हासिल की। गिल 807 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 15 पायदान की छलांग लगाकर इस मुकाम पर पहुंचे। दूसरी ओर, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 886 रेटिंग पॉइंट्स के साथ जो रूट को पछाड़कर नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल किया।
इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एंडरसन-टेंडुलकर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैचों में 585 रन बनाए। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में केवल 8 रन ही बना सके। हालांकि, एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में गिल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे वे टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में 150 से अधिक रन की दो पारियां खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस प्रदर्शन ने भारत को 336 रनों से जीत दिलाई और सीरीज को 1-1 से बराबर किया।
हालांकि, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का नुकसान हुआ और वे सातवें नंबर पर खिसक गए। दूसरी ओर, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी में 184* और दूसरी में 88 रन बनाकर पहली बार टॉप-10 में जगह बनाई।
ICC टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल
1. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 886 पॉइंट्स
2. जो रूट (इंग्लैंड)
3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
4. यशस्वी जायसवाल (भारत)
5. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
6. शुभमन गिल (भारत) – 807 पॉइंट्स
7. टेंबा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
8. ऋषभ पंत (भारत)
9. कमिंडु मेंडिस (श्रीलंका)
10. जैमी स्मिथ (इंग्लैंड)
ये भी देखे: IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक