चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हीटवेव एडवाइजरी

by Manu
हीटवेव एडवाइजरी

चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई महत्वपूर्ण सलाह दी हैं।

विभाग के अनुसार लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और खुद को पूरी तरह हाइड्रेट रखना चाहिए। नींबू पानी, लस्सी और अन्य प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Heatwave Advisory

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि तेज धूप में खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो सिर को कपड़े से ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है क्योंकि ये लोग गर्मी और हीटवेव से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

ये भी देखे: UP Weather News: यूपी के 19 जिलों में हीटवेव के अलर्ट

You may also like