चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: पंजाब की आम आदमी सरकार ने भाजपा पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने और पंजाब के किसानों को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा ने कहा लॉरेंस को भाजपा ने अपने शासन वाले राज्य में स्टेट गेस्ट की तरह रखा हुआ है। चाहे हिमाचल हो या पंजाब जहां विपक्षी दलों की सरकार है वहां गैंगस्टरों के जरिए धमकी भरे फोन करवाकर डराने और अपनी कार्रवाई को अंजाम देने की कोशिश की जाती है।
जबकि पंजाब पुलिस ने कई नामी गैंगस्टरों को काबू किया है। उन्हें भारतीय कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी। भाजपा और अकाली दल ने जिन गैंगस्टरों को पैदा किया और पाल-पोसकर बड़ा किया उनका एक-एक करके खात्मा करना सरकार का लक्ष्य है।
हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा को पंजाब और किसान विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब के किसानों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी धान की खेती होती है। लेकिन वहां शांति है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया