101
नई दिल्ली, 21 अगस्त : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल वैश्विक स्तर पर टॉप सेंट्रल बैंकर की उपलब्धि दी है। आरबीआई ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर दी। आरबीआई ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी मिल रही है कि लगातार दूसरे साल ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में शक्तिकांत दास को ‘ए प्लस’ की रेटिंग मिली है।