चंडीगढ़ में डिजिटल भूमि सर्वे 15 जून तक होगा पूरा, 5 गांव और 15 सेक्टरों में ड्रोन सर्वे पूरा

by Manu
चंडीगढ़ सर्वे

चंडीगढ़, 15 मई 2026: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शुरू किया गया नक्शा प्रोजेक्ट (नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज आधारित लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशन्स) अब अंतिम चरण में है। यह प्रोजेक्ट 15 जून तक पूरा होगा।

प्रशासन ने शहर के पांच गांवों और 15 सेक्टरों में डिजिटल भूमि सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें गांव बुड़ैल, अटावा, कजहेड़ी, पलसौरा और सारंगपुर शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-2 से सेक्टर-17 तक के क्षेत्रों को भी सर्वे के दायरे में लिया गया है।

ड्रोन सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर संपत्ति स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही हैं।

इस परियोजना के तहत इमारतों और जमीन का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। सर्वे टीम हर संपत्ति की तस्वीर, क्षेत्रफल, ऊंचाई और उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज कर रही है।

प्रशासन ने इस काम के लिए 20 टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में लगातार डेटा संग्रहण का कार्य कर रही हैं।

ये भी देखे: केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल शिक्षा में महाराष्ट्र और दिल्ली भी पंजाब से पीछे – CM भगवंत मान

You may also like