शंभू बार्डर पर सल्फास निगलने वाले किसान की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
शंभू बार्डर पर सल्फास निगलने वाले किसान की हुई मौत

शंभू बार्डर पर सल्फास निगलने वाले किसान की हुई मौत
चंडीगढ़, 18 दिसंबर : गत दिनों शंभू बार्डर पर संघर्ष के दौरान एक किसान द्वारा सल्फास निगलने के कारण उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई थी, जिसकी आज उपचार के दौरान मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार सल्फास निगलने वाले किसान की बुधवार सुबह राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मौत हो गई। मृतक रणजोध सिंह भंगू (57) पुत्र मेवा सिंह गांव रतनहेड़ी, तहसील खन्ना, जिला लुधियाना का रहने वाला था। शंभू बार्डर पर 14 दिसंबर को सलफास निगल लिया था और उसे किसान वलंटियरों ने उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया था। मृतक पांच दिन जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ते हुए आज सुबह प्राण त्याग दिए। मृतक अपने पीछे बेटी जिसकी शादी हो चुकी है और बेटा अविवाहित छोड़ गया है।

You may also like