मुंबई, 19 सितंबर 2026: अजय देवगन साल 2026 और 2027 में एक के बाद एक धमाका बॉक्स ऑफिस पर करने वाले हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर फैंस की बेताबी अभी कम नहीं हुई। उससे पहले ही अजय-अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म गोलमाल 5 का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी आउट कर दी है।
अजय देवगन-अरशद वारसी स्टारर फिल्म गोलमाल 5 का नया पोस्टर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें गोपाल की मंडली बाइक पर सवार होकर घूम रही है। मजेदार पोस्टर के साथ निर्देशक ने सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा कि हंसी मस्ती जॉय खुशियां और परिवार बस कुछ और नहीं। गोलमाल आठ जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर ले जाने वाली गोलमाल 5 में अभिनेत्री कौन होंगी इस पर रोहित शेट्टी ने अभी भी सस्पेंस बनाया हुआ है। लेकिन गोलमाल के इस परिवार में एक नए और एक पुराने सदस्य की एंट्री हो रही है। एक तरफ जहां पहली गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले शरमन जोशी पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ लौट रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सूर्यवंशम के बाद अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के साथ गोलमाल 5 में दोबारा काम करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फिल्म से अक्षय कुमार का बाल्ड लुक सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।
ये भी देखे: Dhamaal 4 Release Date: ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट कन्फर्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म