आगर-मालवा में बारिश के दौरान कार नाले में बही, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

by Manu
agra malwa accident

नलखेड़ा, 19 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों तीन पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार और शवों को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये भी देखे: तेलंगाना के संगारेड्डी में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर-ऑटो टक्कर, 5 मजदूरों की मौत

You may also like