सनातन धर्म सभा की तरफ से सभी नवनिर्वाचित काउंसलरों को दी गई बधाई

धर्म या जातिगत भेदभाव के बिना किसी समाजसेवी और ईमानदार व्यक्ति को ही बनाया जाए मेयर : लाल चन्द जिंदल

by TheUnmuteHindi
सनातन धर्म सभा की तरफ से सभी नवनिर्वाचित काउंसलरों को दी गई बधाई

सनातन धर्म सभा की तरफ से सभी नवनिर्वाचित काउंसलरों को दी गई बधाई
धर्म या जातिगत भेदभाव के बिना किसी समाजसेवी और ईमानदार व्यक्ति को ही बनाया जाए मेयर : लाल चन्द जिंदल
पटियाला : श्री सनातन धर्म सभा पटियाला की ओर से सभा के अध्यक्ष लालचंद जिंदल ने पिछले दिनों पटियाला नगर निगम के हुए चुनाव में जीत कर आए सभी काउंसलरों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि सभी विजयी काउंसलर मिलजुल कर पार्टीबाजी से ऊपर उठकर समूचे पटियाला शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए काम करेंगे। इसी के साथ साथ श्री लाल चन्द जिंदल ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से यह मांग भी की है कि पटियाला नगर निगम में बिना किसी धार्मिक अथवा जातिगत भेदभाव के किसी समाजसेवी, ईमानदार और निष्पक्ष रूप से कार्य करने वाले पार्षदों को ही मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर बिठाया जाए।
इसी के साथ ही श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत) पटियाला ने मौजूदा सरकार से यह अनुरोध भी किया कि क्योंकि पटियाला एक सांझी सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है, इसलिए पटियाला नगर के नागरिकों की सुख सुविधाओं के विकास के लिए एक निष्पक्ष जुझारू व्यक्तित्व के व्यक्तियों, (चाहे वे केशधारी हो अथवा गैरकेशधारी हो) को नगर निगम के मेयर पद पर आसीन करवाया जाए और यही बात सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर आदि उच्च पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए ध्यान में रखी जानी चाहिए। साथ ही श्री लाल चन्द जिंदल ने यह भी कहा कि क्योंकि पिछले सैंकड़ों वर्षों से सभी पटियालवी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के एक दूसरे के दुःख सुख में सहायी होते आए हैं और यही शानदार परम्परा का निर्वहन अब भी निर्बाध रूप से यथापूर्व चलता रहे, इस उद्देश्य को सम्मुख रखते हुए ही सभी प्रकार के निर्णय राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए जाने चाहिएं।

You may also like