5
मुंबई, 14 मई 2026: CNG Price Hike: मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से सीएनजी के नए दाम लागू हो गए हैं। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।
नई दर के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे एमएमआर क्षेत्र में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पहले इसका दाम 82 रुपये प्रति किलो था।
सीएनजी की इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना ऑटो, टैक्सी और सीएनजी आधारित वाहनों से यात्रा करते हैं। मुंबई महानगर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा हिस्सा सीएनजी पर निर्भर है। ऐसे में ऑटो-टैक्सी किराए बढ़ने की संभावना है।
ये भी देखे: BREAKING: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, जानें नई दरें