मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, 5 लोगों की मौत

by Manu
Prasad Hospital Fire

मुजफ्फरपुर, 4 जून 2026: Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में रात करीब 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग झुलस गए।

आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद ICU में लगा एसी ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लोगों ने स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजनों ने खुद स्ट्रैचर पर मरीजों को बाहर निकाला। ICU पांचवीं मंजिल पर होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कत हुई।

दमकलकर्मियों ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर फंसे मरीजों को बाहर निकाला। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये भी देखे: मुजफ्फरपुर में भीषण ठंड के बीच रूम हीटर तापते वक्त लगी आग, बुजुर्ग बुरी तरह झुलसे

You may also like