सीएम योगी ने 3567 नव चयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – किसी भी शिक्षक की जॉइनिंग में दिक्कत न आए

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 22 सितंबर 2026: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 3567 नव चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता पीजीटी और सहायक अध्यापक टीजीटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ।

चयनित अभ्यर्थियों में 319 प्रधानाचार्य 258 प्रधानाध्यापक 618 प्रवक्ता पीजीटी तथा 2372 सहायक अध्यापक टीजीटी शामिल हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी भी मौजूद रहीं। इस आयोजन का प्रदेश भर में लाइव भी किया गया।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यदि एक शिक्षक साल भर में 100 छात्रों से इंटरैक्शन करता है तो आप सभी मिलकर 3.5 लाख से अधिक बच्चों को गाइड करने की सामर्थ्य रखते हैं। जब भारत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का संचालन करता था तब भारत विश्वगुरु था। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है उद्योग लगाने में मदद कर सकती है लेकिन इन्हें गति कैसे देनी है ये बात आपके द्वारा पढ़ाया गया विद्यार्थी तय करेगा। जब यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तब आत्मनिर्भर भारत बनेगा।

उन्होंने कहा कि राम आदर्श का रूप हैं। उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का दायित्व महर्षि अगस्त्य के पास आया तो उन्होंने करके दिखाया। जिस पंक्ति में कृष्ण पढ़ेंगे उसी पंक्ति में गरीब सुदामा भी पढ़ेंगे। गुरु सांदीपनि ने इसका निर्वहन किया। हमारे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वैज्ञानिक होते हुए अपने आप को गुरु ही व्यक्त करते थे।

ये भी देखें: क्लैरिकल कैडर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट-2023 के चुने गए उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए नियुक्ति पत्र

You may also like