चेन्नई, 22 सितंबर 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने एमके स्टालिन सरकार की सबसे चर्चित कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम को जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विजय ने इस योजना को डीएमके सरकार के नाम के साथ नहीं लिया बल्कि योजना का नाम बदल दिया है। सीएम विजय ने इस योजना को कांग्रेस के दिग्गज नेता कामराज के नाम पर रखकर इसे एक नई राजनीतिक पहचान दी है।
सरकार ने मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम का नाम बदलकर पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम कर दिया है। इसके जरिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के कामराज की विरासत को याद किया गया है जिन्हें स्कूली शिक्षा के विस्तार और राज्य में स्कूल-मील जैसी योजनाओं को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।
सीएम विजय की इस योजना को आगे बढ़ाने के साथ ही बच्चों को नाश्ता करते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। मुख्यमंत्री स्कूल में जाकर बच्चों से मिले उन्हें नाश्ता भी कराया साथ ही उनके साथ जमीन पर बैठकर खुद भी नाश्ता किया।
ये भी देखे: लंदन में तमिलनाडु सीएम विजय का कार्यक्रम रद, घंटों इंतजार करते रहे प्रशंसक