अमृतसर में BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को किया गिरफ्तार, कार लेकर भारत में घुसे

by Manu
पाकिस्तानी गिरफ्तार

अमृतसर, 22 मई 2026: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से गहन पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कसूर इलाके में दुकानों पर सामान सप्लाई का काम करते थे। वे अपनी निजी कार में सवार होकर सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए। बीएसएफ जवानों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र नजीर अहमद (60) निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और अमीर नवाज पुत्र मोहम्मद नवाज (40) निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड, लाहौर के रूप में हुई है।

बीएसएफ अधिकारियों ने जीरो लाइन पर पाकिस्तानी रेंजर्स को इस घटना की जानकारी दी है। अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ टीम दोनों से बारीकी से पूछताछ कर रही है।

ये भी देखे: तरनतारन: पाकिस्तानी नागरिक 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, ISI और KLF से जुड़े होने का शक

You may also like