अररिया पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बोले- घुसपैठियों और आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं

by Manu
सम्राट चौधरी

अररिया, 07 जुलाई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अररिया के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने जन सहयोग शिविर का आयोजन किया और जनसभा को संबोधित भी किया।

इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कहा, “मैं दो बातों पर कभी समझौता नहीं करता। घुसपैठिया और आतंकवाद के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने शिविर के मकसद पर बताते हुए कहा, “मैं आपके बीच इसलिए आया हूं ताकि आपकी तकलीफों को दूर किया जा सके। बिहार में अब तक 4 लाख 53 हजार 62 लोगों ने आवेदन दिए हैं। इनमें से सिर्फ 27 हजार आवेदन पेंडिंग हैं।”

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मीट फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। लोगों ने पोस्टर दिखाए और नारेबाजी की।

मंच से अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि मीट फैक्ट्री से इलाके में भारी दुर्गंध आती है। इसे बंद होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को पहले ही दे दी गई है।

सीएम सम्राट चौधरी ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने कहा, “अगर फैक्ट्री अवैध है तो जांच कर उसे तुरंत बंद किया जाएगा। अगर यह क्षेत्र को प्रदूषित कर रही है तो प्रदूषण विभाग से भी जांच कराई जाएगी।”

ये भी देखे: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

You may also like