बिहार CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

by Manu
Samrat Chaudhary Threat

पटना, 17 अप्रैल 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शेखर यादव बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का निवासी है। शपथ ग्रहण समारोह के दिन आरोपी ने फोन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी थी।

सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी ने बताया कि शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। वे जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित, दिये दिशा-निर्देश

You may also like