केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह ठेकेदारों को दी चेतावनी

by Manu
कृष्णपाल गुर्जर

चंडीगढ़, 08 मई 2026: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस मौके पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड के तहत नगर परिषद पलवल में नई स्ट्रीट लाइटों के कार्य का उद्घाटन भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को विकास कार्यों की रिपोर्ट समय पर पेश करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में विकास कार्यों में कोताही की शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी देखे: CM नायब सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किश्त जारी की, लाभार्थियों को बांटी राशि

You may also like